मनिहारी में नमामि गंगे के तहत गंगा उत्सव का आयोजन, गंगा के संरक्षण में जनभागीदारी जरुरी- कार्यपालक पदाधिकारी

मनिहारी में  नमामि गंगे के तहत गंगा उत्सव का आयोजन, गंगा के

नमामि गंगे योजना के तहत कटिहार  मनिहारी गंगा नदी उत्सव का आयोजन किया गया। मनिहारी नगर पंचायत कर्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ,मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव नेतृत्व में यहां पौधारोपण से लेकर गंगा घाट कि साफ सफाई  के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सभी ने जल स्त्रोतों को साफ रखने की भी शपथ ली गई ,

मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने कहा कि सिर्फ गंगा ही नहीं बल्कि सभी तरह के जल स्त्रोत को भी साफ रखना हमारी जवाबदेही है। शहरी क्षेत्र में गंगा ही प्रमुख जल स्त्रोत हैं। इनकी सफाई होगी तो आसपास बीमारियां भी कम होंगी। इस अवसर पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार वार्ड पर्षद, कार्यपालक पदाधिकारी और सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे। कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने कहा कि गंगा को साफ रखना सबकी जिम्मेवारी है। इसमें जनसहयोग जरुरी है.

स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) ने गंगा उत्सव के माध्यम से आम लोगों का नदी से जुड़ाव को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। पिछले चार वर्षों से इस आयोजन ने नदियों से सभी वर्ग के लोगों का जुड़ाव स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम किया है। 

उत्सव का उद्देश्य हितधारकों के जुड़ाव को बढ़ावा देना और गंगा ज्ञान केंद्र के तत्वावधान में सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह उत्सव गंगा के संरक्षण में "जनभागीदारी" के महत्व पर जोर देगा। इसमें गंगा नदी के कायाकल्प के लिए हितधारकों के जुड़ाव और जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बीस वर्षों की तुलना में गंगा नदी की स्थिति में काफी सुधार हुआ है तथा प्रदूषण कम हुआ है। गंगा नदी को और भी प्रदूषणमुक्त के लिए एक एक व्यक्ति का सहयोग जरुरी है।