बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी की पार्टी ने कहा - बिहार में एक साल से यह लोग "तेजस्वी यादव" को कर रहे हैं प्रताड़ित

मांझी की पार्टी ने कहा - बिहार में एक साल से यह लोग "तेजस्वी यादव" को कर रहे हैं प्रताड़ित

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी याद को प्रताड़ित कर रहे हैं राजद के नेता यह कहना है हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान का। दानिश रिजवान ने कहा है कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजद के तमाम नेता तेजस्वी यादव को यह सपना दिखा रहे हैं वह मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सकता है। यही  सच है।  बार बार, हर बार राजद के नेता यह कहते हैं अब बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन यह भूल जाते हैं कि ऐसा कह कर वह तेजस्वी यादव को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें दुखी कर रहे हैं। तेजस्वी युवा है उन पर इसका गहरा असर पड़ता है। इसलिए राजद नेताओं को समझने की जरुरत है।

लालू परिवार का ही होगा राजद का नया अध्यक्ष

दानिश रिजवान ने राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भी साफ कहा कि जो लोग ऐसा समझ रहे हैं कि राजद में किसी बाहरी को अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा वह बिल्कुल गलत है। यह पार्टी लालू प्रसाद की पार्टी है और यह तय है कि लालू प्रसाद किसी बाहरी को अध्यक्ष नहीं बनने देंगे। पार्टी का नया अध्यक्ष लालू प्रसाद की परिवार से ही कोई चुना जाएगा इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं होना चाहिए।

फिर से पढ़ाई शुरू करने में क्या है परेशानी

तेजस्वी यादव के फिर से पढ़ाई शुरू करने को लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की बातों का समर्थन करते हुए दानिश रिजवान ने कहा नेता प्रतिपक्ष को वाकई में झारखंड के शिक्षा मंत्री से सीख लेनी चाहिए। जब वह इतनी उम्र में इंटर की परीक्षा दे सकते हैं तो तेजस्वी यादव को इसमें क्या एतराज हो रहा है। दानिश रिजवान ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कहा था कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। तेजस्वी यादव को झारखंड के शिक्षा मंत्री से सीख लेनी चाहिए। उनकी पढ़ाई को लेकर कमेंट होते हैं जिससे दूर करना चाहिए


Suggested News