बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कई मुखिया ने योजनाओं के जांच पर उठाए सवाल, बोले- जांच का आदेश महज परेशान करने के लिए

कई मुखिया ने योजनाओं के जांच पर उठाए सवाल, बोले- जांच का आदेश महज परेशान करने के लिए

KHAGADIYA : खगड़िया में आज एक होटल में कई पंचायतों के पूर्व मुखिया ने प्रेस वार्ता किया है। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया गण  ने कहा कि जिले के एक विधायक के द्वारा महेशखूंट  और उत्तरी जमालपुर पंचायतों में एक साल पूर्व 13 योजनाओं के तहत हुए कार्यों का जांच कराने का जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग को पत्र भेजा गया है। यह पत्र  महज कुछ पूर्व मुखिया को परेशान करने के लिए भेजा गया है। अगर जांच करनी है तो जिले के सभी पंचायतों की जांच हो। 

बता दें दोनों पंचायत के 13 योजनाओं की जांच को लेकर उप विकास आयुक्त ने गोगरी प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखकर योजनाओं का अभिलेख सहित कागजातों की छायाप्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले में महेशखूंट  ग्राम पंचायत की पूर्व मुखिया ममता देवी यह सिर्फ हम लोगों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सिर्फ पिछड़ा और अति पिछड़ा के विकास की बात  करते हैं, जबकि उनके ही विधायक द्वारा परेशान  किया जा रहा है। 

महेशखूंट की मुखिया का कहना था कि पंचायतों में किए गए सारे कार्य की पहले ही जांच  की जा चुकी है। लेकिन फिर से जांच समझ से परे है। उनका कहना है हम जांच से परेशान नहीं  हैं,  लेकिन इसके पीछे मंशा  साफ होनी चाहिए, अगर मंशा साफ है तो सिर्फ कुछ पंचायतों में नहीं बल्कि जिले के सभी पंचायतों  में इसकी जांच होनी चाहिए।

Suggested News