बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गंगा के तेज बहाव में समाये कई घर और सड़क, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगायी राहत की गुहार

BIHAR NEWS : गंगा के तेज बहाव में समाये कई घर और सड़क, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगायी राहत की गुहार

BHAGALPUR : भागलपुर जिला मुख्यालय से बारह किलोमीटर दूर स्थित सबौर प्रखंड के फरका पंचायत के इंग्लिश गांव में कल से ही गंगा का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण सहमे हुए है। गंगा के कटाव में तीन सौ मीटर ग्रामीण पथ एवं बिहार सरकार के द्वारा जल नल योजना के जल मीनार भी कल गंगा में समा गए हैं। कल दिन से शुरू हुआ गंगा का तेज कटाव लगातार जारी है। वही अब कटाव में घर भी गंगा नदी में समा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो थोड़ा बहुत सामान घरों से निकाल लिया। लेकिन कई लोगों का घर गंगा की गोद में समा चुका है और वह लोग अब बेघर हो चुके हैं। 

गांव की महिला कंचन देवी का कहना है कि उन लोगों का सबकुछ गंगा में समा गया। अब दो जवान बहनों को लेकर कहां जाएं। अभी तक ना तो जिला प्रशासन ने कोई सुध ली है और नाही कोई जनप्रतिनिधि देखने के लिए आया है। इन लोगों का आरोप है कि वोट के समय सभी नेता आते हैं। लेकिन इस आपदा की घड़ी में कोई देखने तक नहीं आया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। 

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द प्रशासन के द्वारा कार्यवाही नहीं होती है तो यह लोग उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत के लिए  गुहार लगाया है। बता दें की गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद कटाव में तेजी आती है। लेकिन अभी बाढ़ का वक्त नहीं है। इसके बावजूद गंगा नदी में तेजी से कटाव हो रहा है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Suggested News