बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कई आईपीएस अधिकारियों ने अब तक नही दिया संपति का ब्यौरा

बिहार के कई आईपीएस अधिकारियों ने अब तक नही दिया संपति का ब्यौरा

PATNA : बिहार कैडर के कई आईपीएस अधिकारियों ने केंद्र सरकार को अपना वार्षिक अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया है। 

गृह मंत्रालय की सूचना के बाद राज्य सरकार ने डीजीपी को इस बाबत पत्र लिखा है। आईपीएस अधिकारियों को हर साल अपने अचल संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन जमा करना होता है।

वर्ष 2018 के लिए अचल संपत्ति का ब्यौरा 31 जनवरी 2019 तक ही ऑनलाइन जमा करना था। लेकिन अब भी कई आईपीएस अधिकारियों ने संपत्ति संबंधी रिपोर्ट जमा नहीं किया  है।

गृह मंत्रालय ने हाल ही में पत्र लिखकर राज्य सरकार को यह जानकारी दी थी। इसके बाद गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर आईपीएस अधिकारियों को जल्द संपत्ति का ब्यौरा समर्पित करने का निर्देश देने को कहा है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News