बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में JDU की जनसंपर्क संवाद यात्रा में शामिल हुए MLC संजय सिंह व छोटू सिंह समेत कई नेता, कहा- सीएम नीतीश ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए किया काम

मुंगेर में JDU की जनसंपर्क संवाद यात्रा में शामिल हुए MLC संजय सिंह व छोटू सिंह समेत कई नेता, कहा- सीएम नीतीश ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए किया काम

मुंगेर. शुक्रवार को मुंगेर तारापुर में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से जनसंपर्क संवाद यात्रा चलाई गई। इस संवाद यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, विधान पार्षद विजय सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल रहे। इस दौरान तारापुर में एक जनसभा की गई, जहां हजारों लोग शामिल हुए। इस सभा में तारापुर के कई इलाकों से आए जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय  सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें यहां भेजा है, ये जानने के लिए कि सरकार की योजनाएं आप तक पहुंच रही है की नहीं। ये सीएम नीतीश कुमार का बड़प्पन है कि वो अपनी हर तबके की जनता का बराबर ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस क्षेत्र में सात-सात सड़क पास किया है, क्योंकि मुझे सीएम नीतीश कुमार ने ताकत दी है। हम क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार भी हमारे समाज की चिंता करते हैं। अभी कई जिलों के डीएम-एसपी हमारे समाज से हैं। कई लोग महत्वपूर्ण पद पर है। ये सब कुछ नीतीश कुमार चाहते हैं, तभी होता है। उन्होंने कहा कि जब मधुबनी में ही परिवार के 3 लोगो की हत्या कर दी गई थी तो नीतीश कुमार ने मुझे भेजा था। मैंने पीड़ित परिवार की हर मदद की थी। परिवार के एक सदस्य को झूठे केस में फंसा दिया गया था। मेरे कहने पर नीतीश कुमार ने उसे छुड़ाया। परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराई थी। अभी चुनाव नहीं है। हम वोट मांगने भी नहीं आये हैं। हमारे मुखिया चाहते है कि हमारी जनता सुखी रहे और कोई भी तकलीफ ना हो, ये जानने के लिए हम लोग घूम रहे हैं। आप से उम्मीद यही है कि आने वाले समय में भी नीतीश कुमार को मजबूत करना है।

वहीं इस दौरान सांसद मीना देवी ने कहा कि आज देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार के किये गये काम और विकास को देखकर दूसरे राज्य उसे फॉलो करते हैं। नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची हैं, उसे पार पाना मुश्किल है। नीतीश कुमार ने राजनीति में आदर्श स्थापित किया है। वहीं बिहार विधान पार्षद विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में लोग समाजसेवा करने का तो दवा करते हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने राजनीति से समाज सुधार की व्यवस्था शुरू की है। आज बिहार में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे मसले पर सरकारी स्तर पर काम किया है और उसे अमलीजामा पहना कर सफल बनाया जा रहा है। 

जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि हमलोग महात्मा गान्धी के अनुयायी है। नीतीश कुमार गांधी जी के रास्ते पर चलते हैं। तभी तो हर कार्यालय में गांधी जी द्वारा बताए सात सामाजिक पाप को लिखवाया गया है। सीएम नीतीश कुमार हमारे युग के गांधी है। हर समाज के लिए क्या करना है, यह सीएम नीतीश कुमार अच्छी तरह जानते हैं। खास तौर पर हमारे क्षत्रिय समाज पर फोकस रखते हैं।

जदयू के प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य है कि हमें नीतीश कुमार जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं। हर तबके के लोगों की समस्या सुनना और उसके समाधान के लिए हर समय तैयार रहते हैं। तभी तो प्रदेश कार्यालय में हर दिन प्रदेश के मंत्री आम लोगों की समस्या सुनते हैं और उसका निदान करते हैं। जदयू के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि नीतीश कुमार हर क्षेत्र में हमारे समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। चाहे कोई प्रशासनिक क्षेत्र हो या राजनीति का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व है और ये देन नीतीश कुमार का है।


Suggested News