बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड के कई वरीय पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत, समारोह आयोजित कर दी गयी भाव-भीनी विदाई

झारखण्ड के कई वरीय पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत, समारोह आयोजित कर दी गयी भाव-भीनी विदाई

RANCHI : झारखण्ड में आज पुलिस के कई वरीय अधिकारी सेवानिवृत हो गए. इसके लिए पुलिस मुख्यालय, राँची के परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से अरूण कुमार सिंह, भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, मदन मोहन लाल, भा0पु0से0, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड एवं सूर्य कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, आई0आर0बी0-5, गुमला अतिरिक्त प्रभार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित कार्यालय), पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड को विदाई दी गयी.

इस समारोह के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, (मुख्यालय), झारखण्ड ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पुलिस मुख्यालय की तरफ से उन्हें भाव-भीनी विदाई दी गयी. 

इस विदाई समारोह में पी0आर0के0 नायडू, महानिदेशक (मुख्यालय), झारखण्ड, अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) झारखण्ड, प्रशांत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, आर0 के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण), झारखण्ड, मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड, प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), झारखण्ड, सुधीर झा, पुलिस महानिरीक्षक (झा0स0पु0), झारखण्ड, विपुल शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड, अखिलेश झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, (विशेष शाखा) देवेन्द्र ठाकुर, पुलिस उप-महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग), झारखण्ड,  मो0 अर्शी, पुलिस अधीक्षक, अभियान, धनंजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, (विशेष शाखा), संध्यारानी मेहता, पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) एवं डॉ0 शम्स तब्रेज, ए0आई0जी0 टू0 डी0जी0पी0, झारखण्ड के अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय के अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. 

कार्यक्रम का संचालन विपुल शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), झारखण्ड के द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम के दौरान पी0आर0के0 नायडू, पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), झारखण्ड के अतिरिक्त आर0के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण, झारखण्ड ने भी इन पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News