बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी पहली फिल्म में धमाल मचाने के बाद गुमनाम हो गए बॉलिवुड के कई सितारे

अपनी पहली फिल्म में धमाल मचाने के बाद गुमनाम हो गए बॉलिवुड के कई सितारे


बॉलिवुड की दुनिया जितनी अच्छी व आसान दिखाई देती है, उतना ही उसके पीछे कठिन परिश्रम और मेहनत छिपी हुई है।  हर किसी का करियर बॉलिवुड में ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाता है। बॉलिवुड में कई ऐसे सितारे है जिन्होंने अपनी किस्मत को आज़माने के लिए बॉलिवुड में प्रवेश तो किया और वह सफ़ल भी हुए परंतु उसके बाद वह मानो गायब से हो गए।  

राहुल रॉय- इस श्रेणी में सबसे पहला नाम आता है अभिनेता राहुल रॉय का। अभिनेता राहुल रॉय ने 1990 के दशक में फ़िल्म ‘आशिकी” से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फ़िल्म उस दशक की सबसे बेहतरीन फ़िल्मों में से एक थी। परंतु उसके बाद से ही वह गायब से हो गए। 

अमीषा पटेल- अभनेत्री अमीषा पटेल में अभिनेता  ऋतिक रोशन के साथ फ़िल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म के लिए ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल पटेल को आज भी जाना जाता है। फ़िल्म 2000 के दशक में लगी थी और दर्शकों द्वारा इस फ़िल्म खूब प्यार बटोरा था। परंतु वह इसके बाद अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाई और बॉलिवुड में वह ज़्यादा नहीं चल पाई। 

 अनु अग्रवाल- साल 1990 में आई फ़िल्म ‘आशिकी’ से इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फ़िल्म उस समय की सूपरहिट फ़िल्म थी। इतना ही नहीं इस फ़िल्म के बाद उन्हें आशिकी गर्ल भी कहा जाने लगा था। परंतु उनका स्टारडम भी बॉलिवुड में ज़्यादा दिन चल ना सका और वह बड़े पर्दे से बाहर हो गई।  

  कुमार गौरव- कुमार गौरव मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फ़िल्म ‘लव स्टोरी’ से की थी जिसको प्रड्यूस उनके पिता राजेंद्र कुमार ने ही किया था। इस फ़िल्म में ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके अंदाज़ को भी लोग अपनाने लगे थे। परंतु यह भी ज़्यादा समय तक बॉलिवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाए और बड़े पर्दे से कोसों दूर हो गए।  

 भाग्यश्री- बॉलिवुड के सूपरस्टार सलमान खान के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री का भी इस सूची में नाम है। अभिनेत्री भाग्यश्री की फ़िल्म ‘मैने प्यार किया’ उस समय की सूपरहिट फ़िल्म थी। भाग्यश्री भी इस फ़िल्म के बाद ज़्यादा सफलताएँ हासिल नहीं कर पायीं और फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गई।

Suggested News