बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायकों वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायकों वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : जिले में चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में एक विवाहिता की फांसी के फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। घटना को लेकर मृतिका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या किय़े जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नरसंडा गांव निवासी अभिषेक यादव की पत्नी एमपी देवी का शव घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटका बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना मृतिका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मृतिका के मायके वाले आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।    

इस मामले को लेकर थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बिगहा गांव निवासी मृतका के पिता उमेश प्रसाद ने दामाद समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका इसे सुसाइड का मामला बनाने की कोशिश की है।  

पिता ने बताया है कि उन्होंने तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी अभिषेक यादव के साथ की थी। शादी के बाद कुछ माह तक सबकुछठीक ठाक चला। इसके बाद दामाद औरउसके परिजन दहेज की मांग करने लगें। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल के कुछ माह से दो लाख रुपए की मांग हो रही थी। 

आज सुबह में अनजान व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। खबर मिलते ही हमलोग आनन-फानन में यहा पहुंचे तो देखा कि बेटी की लाश सिलिंग फैन के सहारे झूल रही थी। 

पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर जख्मों के निशान भी थे। उसकी हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए फंदे से लटका दिया गया है।  

इधर थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि मृतिका के मायके वालों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

नालंदा से राजू सिंह की रिपोर्ट

Suggested News