बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादीशुदा प्रेमिका ने साथ चलने से किया इंकार तो प्रेमी ने खुद को मारी गोली

 शादीशुदा प्रेमिका ने साथ चलने से किया इंकार तो प्रेमी ने खुद को मारी गोली

PATNA :  एक नवविवाहिता लड़की अपने पुराने पुरुष मित्र से मिली। दोनों पटना एम्स के नजदीक एक कार में सवार हुए। लड़की और उसके पुराने मित्र में बातचीत होने लगी। अचानक पुराने मित्र ने लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहा। लड़की की शादी 12 दिन पहले ही हुई थी। उसने अपने पुराने मित्र के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की का पुराना मित्र आवेश में गया और उसने चलती कार में ही खुद को गोली मार ली। 

MARRIED-GIRLFRIEND-REFUSES-TO-GO-TOGETHERLOVER-SHOT-HIMSELF2.jpg

वही कार चला रहा था। उसके घायल होने के बाद कार पलट गयी।  कार को पलटते देख कर आसपास के लोग वहां जुट गये। ग्रामीणों की मदद से लड़की कार से बाहर निकली। लड़की ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल लड़के को भी कार से बाहर निकाला। इसके बाद लड़के और लड़की को पटना के पारस अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। लड़की का इलाज भी पारस अस्पताल में चल रहा है। नौबतपुर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर लड़की का बयान दर्ज किया है। लड़की के बयान के मुताबिक, फुलवारी शरीफ इलाके की रहने वाली मीरा (बदला हुआ नाम) की दोस्ती शादी से पहले कुरकुरी (फुलवारी शरीफ) के रहने वाले सुजीत कुमार से थी। लेकिन मीरा के घर वालों ने उसकी शादी दूसरे जगह करा दी। 27 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद मीरा अपने मायके आयी थी। इस बीच उसने सुजीत से बातचीत बंद कर दी थी।

MARRIED-GIRLFRIEND-REFUSES-TO-GO-TOGETHERLOVER-SHOT-HIMSELF3.jpg

मायके आने के बाद सुजीत ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। दोनों पटना एम्स के नजदीक मिले। सुजीत कार पर सवार था। उसने कार में बैठने के लिए कहा। मीरा के कार में बैठने के बाद सुजीत नौबतपुर की तरफ जाने लगा। रास्ते में दोनों की बातचीत विवाद में बदल गयी। सुजीत मीरा को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। मीरा के इंकार के बाद उसने चलती कार में खुद को गोली मार ली जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जहां हादसा हुआ वह इलाका नौबतपुर थाना क्षेत्र में आता है। इस लिए नौबतपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Suggested News