बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दहेज के पहिए के नीचे दबी विवाहिता, बाइक से लिए ससुराल में हुई हत्या, लाश भी किया गायब

पटना में दहेज के पहिए के नीचे दबी विवाहिता, बाइक से लिए ससुराल में हुई हत्या, लाश भी किया गायब

PATNA :  दहेज के दानवों ने एक शादीशुदा महिला की हत्या कर दी औऱ हत्या के बाद महिला की लाश भी गायब कर दी है। यह सनसनी खेज मामला पटना के फतेहपुर से आया है।

मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है जहां बीती रात रुवी देवी नामक एक महिला की मौत की सूचना मिली। हालांकि इसकी सूचना मृतक रूबी देवी के मायके भी दी गयी थी। जिसके बाद धनरुआ के रहनेवाले सुनील राम रुवी के घर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही मृतक रूबी के शव को दहेज लोभियों ने गायब कर दिया था।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके बारदात पर पहुची। मृतक रूबी देवी के मायके के तरफ से सुनील राम में थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है और बताया है कि शादी के बाद लगातार एक बाइक की मांग की जाती रही है। नहीं मिलने के कारण उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। बाद में उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। 

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक रूबी देवी की शादी फतेहपुर के रहनेबाले नीलेश से चार साल पहले हुई थी जिसमे सुनील राम के तरफ से दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News