बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में फांसी लगाकर विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

जहानाबाद में फांसी लगाकर विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

JEHANABAD : जहानाबाद के टेहटा ओपी क्षेत्र के पकाही गांव में फांसी के फंदे से लटक कर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। लड़की के मायके वाले ने पति एवं ससुराल के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका की पहचान ताराकांत कमला देवी बताई जाती है। 


मायके वालों ने बताया की महिला की शादी 2014 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। कुछ दिनों तक संबंध ठीक-ठाक रहा। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। कई बार आपसी समझौते के तहत किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया। मृतिका के भाई गौतम पासवान का आरोप है कि मेरे बहनोई बिहार पुलिस में पदस्थापित है और मेरी बहन को बार-बार प्रताड़ित करते थे। रविवार की रात्रि मेरा बहनोई ड्यूटी से घर आया और मेरी बहन को मार कर फांसी के फंदे में लटका दिया। इसके बाद घर छोड़कर परिवार सहित फरार हो गए। 

जब इसकी सूचना मुझे लगी तो मैं दौड़े-दौड़े अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन फांसी के फंदे से झूल रही है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

मृतक के परिजन का आरोप है कि अवैध संबंध होने के कारण मेरी बहन की हत्या की गयी है। उसके परिजन का कहना है कि मेरे बहनोई का अपने भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसी को लेकर इसकी हत्या की गई है। पुलिस अपने स्तर से इस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News