बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

गोपालगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी पंडुही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। जबकि मृतका के बहनोई ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका सीवन जिले के बसंतपुर थाने के खेरवा बसही गांव के दीप महतो की साली संगीता देवी उर्फ रीमा कुमारी थी। मृतका की सास सुनीता देवी का कहना है कि उसकी बहू को टीबी की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा रहा।घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

घटना के सम्बन्ध में मृतका का जीजा दीप महतो ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि उसकी साली की शादी करीब दो वर्ष पहले महम्मदपुर थाने के महारानी पंडुही गांव के बुटन महतो के बेटे संजय महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था। सात नवम्बर को दीप महतो को सूचना मिली की उसकी साली के साथ ससुरालवाले मारपीट कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद वह जब वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी साली की मौत हो चुकी है। ससुराल के लोग शव को चिता पर रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। 

इसके बाद मृतका के बहनोई ने घटना की सूचना महम्मदपुर थाना की पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिते से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। उधर पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। 

मामले में मृतका की सास सुनीता देवी, ननद दुर्गावती कुमारी, रेखा कुमारी व राधा कुमारी के खिलाफ मारपीट व जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के पति पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित कर बाहर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है।

Suggested News