बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में ससुरालवालों ने की दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में ससुरालवालों ने की दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : दहेज के लिए फिर एक नवविवाहित की जान चली गयी। दहेज के लोभी राक्षसों ने एक महिला की जान ले ली। महिला के गले मे हाथ के पंजे और रस्सी के दाग है। ताज़ा  मामला 13 नवंबर सोमवार के देर रात की है, जहाँ कहलगांव थाना क्षेत्र के बाजू टोला में एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की पहचान रीना कुमारी के रूप में हुई है, जिसका मायके सबौर थाना क्षेत्र के बड़ी सर्धो में है। 


मृतक लड़की रीना की मां रमुनि देवी का साफ तौर पर कहना है की लड़का पक्ष के चार लोगों ने मिलकर मेरी बेटी को गला दबाकर मार डाला। हत्या का आरोप ससुराल वालों पर है। लड़की की मां ने बताया की शादी के बाद हमेशा दहेज के लिए लड़का वाले प्रताड़ित किया करते थे। नहीं देने पर मेरी बेटी को जानवर से भी बदतर जिंदगी बना रखा था। हमेशा रुपया पैसे की मांग करने से मेरी बेटी काफी परेशान भी रहती थी। 

रीना की मां ने मृतिका के पति सुमित कुमार तांती, ससुर शेखर तंति, सास रेनू देवी एवं देवर आशीष कुमार पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रीना की माँ ने कहा की शादी के समय तीन लाख रुपये  नगद और एक मोटरसाइकिल दहेज के रूप में दिया गया था। शादी करने के बाद ससुराल वाले ने पचास हजार रुपये की फिर मांग किया। जिसे किसी तरह दे दिया गया। अब यह आदत मे बन गया था। उन्होंने लगातार दो लाख रुपये की मांग करता शुरू कर दिया। आखिर कोई भी गरीब आदमी कहां से इतना पैसा देता। 

मृतिका की माँ ने कहा की पैसे नही देने के चलते ससुराल वाले हमेशा मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे और अंततः उन्होंने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह एवं कहलगांव थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मृतक के मायके के तरफ से  थाना में आवेदन दे दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा की जाँच की जा रही है,जांच उपरांत गुनाहगार पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होंगे उसे छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले अपने घर से गायब हैं। मृतक के भाई ने कहा की हमलोगों को रात के दो बजे फोन आया की आपकी बहन चौकी पर से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हमलोग जब सुबह पहुँचे तो देखे की गला दबा कर मारा गया है। मृतक रीना के मायके के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News