बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह से जुटने लगी सुहागिनें, पति की लंबी आयु के लिए की गई पूजा

वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह से जुटने लगी सुहागिनें, पति की लंबी आयु के लिए की गई पूजा

JAHANABAD : जहानाबाद जिले में शहर से लेकर गांव तक वट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से ही वट वृक्ष के समीप सुहागिन महिलाएं की भीड़ लगी है। अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं वट सावित्री पूजन कर रहीं हैं। अनुष्ठान समाप्त होने के उपरांत महिलाएं पति को ताड़ के पंखे झेलकर व्रत समाप्त करेंगी। उधर जहानाबाद के राजाबजार में  पूजा में बड़े ही उत्साह के साथ ब्याहता महिलाओं ने भाग लिया। 

मंदिर के पास स्थित पुराने बरगद के पेड़ के पास सुहागिनें इकट्ठा हुई। सुहागिनों ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर अपने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और वृक्ष की पूजा की। इस अवसर पर सुहागिनों को कथा सुनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Suggested News