बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारस अस्पताल के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोशः हॉस्पिटल बंद कराने को लेकर 1 लाख लोगों ने किया ट्वीट, देश भर में दूसरे नंबर पर कर रहा ट्रेंड

पारस अस्पताल के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोशः हॉस्पिटल बंद कराने को लेकर 1 लाख लोगों ने किया ट्वीट, देश भर में दूसरे नंबर पर कर रहा ट्रेंड

PATNA: पटना का पारस अस्पताल कटघरे में है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से कथित तौर पर रेप और बुधवार को हुई मौत के बाद पारस हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। मृत महिला की बेटी ने पारस अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराई है। पटना पुलिस का अनुसंधान भी जारी है।इन सब के बीच पारस के खिलाफ पूरे बिहार के लोगों का गुस्सा उबल रहा है। अब अस्पताल को टेकओवर करने की मांग बहुत तेजी से उठी है। ट्वीटर पर शट डाउन पारस हॉस्पिटल देश में दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। करीब एक लाख लोग अस्पताल के खिलाफ खड़े हो गये हैं। 

पारस अस्पताल के खिलाफ खड़े हुए एक लाख लोग

पारस अस्पताल को बंद कराने को लेकर सोशळ मीडिया के प्लेटफार्म ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक 97 हजार से अधिक लोगों ने ट्वीट-रिट्वीट कर पारस अस्पताल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किया है। सोशळ मीडिया पर एक लाख लोग पारस अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ खड़े हो गये हैं। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी पारस अस्पताल को बंद करने की मांग किया है।

सरकार करे टेक ओवर

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि पारस हॉस्पिटल पटना को अपने कुकर्मों की सजा भुगतनी होगी। जब बिहार के CM नीतीश कुमार के गांव कल्याणबीघा की कोरोना संक्रमित मां के साथ यौन हिंसा हो सकती है! उन्हें मार दिया जा सकता है तो आमलोगों के साथ क्या होता होगा?समझें! इसलिए #ShutDownParasHopital या, सरकार करे इसे टेक ओवर! 

Suggested News