बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MP के जबलपुर में निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

MP के जबलपुर में निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

Desk. मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक निजी अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य लगों की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। मृतकों में चार लोग अस्पताल के स्टाफ बताए जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के न्‍यू लाइफ मल्‍टी स्‍पेशिलि‍टी अस्‍पताल में आग लगने के बाद मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई, बाद में फायर ब्रि‍गेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि लोगों को भागने का मौका नहीं मिला जिस कारण 8 लोग जिंदा जल गए। अस्‍पताल में कितने मरीज भर्ती थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है, इसके साथ ही घटना के समय अस्‍पताल में करीब 52 लोगों का स्‍टाफ मौजूद था।

आग लगने का कारण अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग पर तत्कार काबू नहीं पाया जा सका और बहुत तेजी से इसने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि यह शुरूआती तौर पर बताया जा रहा है। मूल कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल हॉस्पिटल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका है।

 घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरु किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Suggested News