बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में भीषण अगलगी, चार घर जलकर हुए राख, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

कटिहार में भीषण अगलगी, चार घर जलकर हुए राख, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

KATIHAR: बिहार में अक्सर आग का कहर देखने को मिलता है। अगलगी में लाखों का नुकसान हो जाता है। ताजा मामला कटिहार का है। जहां अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए हैं। बताया जा रहा कि ठंड से राहत के लिए लोगों आग सेक रहे थे, इस दौरान यह घटना घटी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।    

दरअसल, यह मामला कटिहार के मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज पंचायत का है। बताया जा रहा कि, आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। लोगों ने तमाम कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया। 

स्थानीय लोगों के मानें तो ठंड से बचने के लिए आग तपने के लिए लगाए गए आग की चिंगारी से आग लगने की अनुमान है, हालांकि कई लोग खाना बनाने के दौरान भी आग लगने की आशंका जाता रहे हैं। स्थानीय लोग और फायर बिग्रेड के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

Suggested News