बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में एक दिन में मिले सर्वाधिक 22 कोरोना पॉजिटव, रांची के बाद अब यह जिला हुआ रेड जोन

झारखंड में एक दिन में मिले सर्वाधिक 22 कोरोना पॉजिटव, रांची के बाद अब यह जिला हुआ रेड जोन

News4nation desk : झारखंड में एकबार फिर से कोरोना का कहर बढ़ गया है। शुक्रवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। यह अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक पॉजिटिव केस हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 155 हो गए हैं। 

रिम्स व पीएमसीएच प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी इन आंकड़ों में खास बात ये है कि इन 22 नए मरीजों में से 20 अकेले गढ़वा जिले के हैं। जबकि 2 कोडरमा के हैं। 

बता दें इससे पहले कोडरमा अपने एकमात्र संक्रमित मरीज की अस्पताल से छुट्‌टी के बाद ग्रीन जोन में आ गया था, मगर अब वह वापस ऑरेंज जोन में चला गया है। 

गढ़वा बना रेड जोन

वहीं, गढ़वा में शुक्रवार शाम दो मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी के बाद वहां एक ही एक्टिव केस बचा था। लेकिन देर रात जारी आंकड़ों के बाद अब गढ़वा में कुल एक्टिव केस 21 हो गए हैं। यानी गढ़वा अब रांची के बाद राज्य का दूसरा रेड जोन बन गया है।
 

राजधानी रांची को राहत

हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि शुक्रवार को रांची में कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने बताया शुक्रवार को रांची के किसी भी कोरोना मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रिम्स में कुल 354 सैंपल की जांच हुई जिसमें कुल 21 पॉजिटिव मिले। इनमें 20 गढ़वा और एक कोडरमा का है। वहीं धनबाद के पीएमसीएच में 300 सैंपल में 299 की रिपोर्ट निगेटिव आई। यहां से भी कोडरमा जिले का एक मरीज पॉजिटिव मिला है। 

कोडरमा में मिले दो पॉजिटिव युवकों में से एक डोमचाच, बगरीडीह का है। यह बनारस से लौटा था। दूसरा युवक तिलैया डैम का है। यह सूरत से लौटा था। गढ़वा में मिले 20 मरीज बरडीहा, मझिआंव, धुरकी, खरौंधी, बंशीधर नगर और भवनाथपुर के हैं। सभी को बंशीधर नगर में क्वारेंटाइन किया गया है। 

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इन 22 कोरोना पॉजिटवि में ज्यादातर सूरत से लौटे मजदूर हैं।

Suggested News