NDA के विभिन्न दलों के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की बैठक आज, पार्लियामेंट एनेक्सी में एनडीए के सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता करेंगे शिरकत

NEW DELHI :  NDA के विभिन्न दलों के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं कीआज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। पार्लियामेंट एनेक्सी में एनडीए के सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता शिरकत करेंगे। बिहार एनडीए के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर, लोजपा(रामविलास), आर लोजपा और आर एल जे डी के दो-दो प्रवक्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगे

बैठक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी मीडिया और सोशल मीडिया में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है। बैठक में कार्यशाला के अलावा NDA के कई वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगेएक सत्र को चिराग पासवान भी संबोधित करेंगे। 

बिहार एनडीए से बैठक में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के प्रवक्ता निम्न हैं

RLJD(उपेन्द्र कुशवाहा)

1. माधव आनंद

2. रामपुकार सिन्हा

3. राहुल कुमार

HAMS (जीतन राम मांझी)

1. राजेश पांडे और 

2. श्याम सुंदर शरण 

RLJP(पशुपति कुमार पारस)

1. संजय सर्राफ

2. श्रवण अग्रवाल

LJPR(चिराग पासवान)

1. ए के बाजपेयी

2. धीरेंद्र कुमार मुन्ना