बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मानसिक रूप से अस्वस्थ नीतीश कुमार सरकार से नहीं संभल रही बिहार की कानून व्यवस्था, जनता की भलाई के लिए रिश्ता तोड़े बीजेपी

मानसिक रूप से अस्वस्थ नीतीश कुमार सरकार से नहीं संभल रही बिहार की कानून व्यवस्था, जनता की भलाई के लिए रिश्ता तोड़े बीजेपी

PATNA : बिहार में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए बिहार के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उनका नेतृत्व पूरी तरह से खत्म हो गया है। इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना  चाहिए। यह कहना है पूर्व सांसद अरुण कुमार का। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार सही तरीके से बिहार को नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें सरकार से अलग होकर जनता के बीच जाना चाहिए। 

पूर्व सांसद डा.अरुण कुमार ने नाव  राडारलेस होता है तो उसका कोई गंतव्य नहीं हो सकता है। बिहार में यही हालत है। यहीं की सरकार पूरी तरह से राडारलेस हो गई है। यहां कोई नेतृत्व नहीं है। पुलिस पूरी तरह से पस्त हो चुकी है।

डीजीपी ने किया निराश

अरुण कुमार ने बिहार की खराब कानून व्यवस्था को लेकर बिहार के डीजीपी पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने निराश किया है. भट्टी साहब जब आए थे तो उनकी तुलना पंजाब के गिल से की गई थी। पटना में आए दिन  हत्याएं हो रही हैं। सिटी में एवरेज हर दिन एक मर्डर होता है। दानापुर में एक मर्डर होता है। गैंगवार भी है, लूट भी है, रेपिस्ट भी है। हर तरह के क्राइम है। यहां के युवाओं को नौकरी करने के नाम पर धंधेबाज सौ सौ करोड़ की लूट कर धंधेबाज चले जाते हैं। तब यहां की सरकार, इंटेलिजेंस, पुलिस को पता चलता है।

सरकार को नहीं है कोई मतलब

अरुण कुमार ने कहा कि यहां की सरकार ऐसी स्थिति की पोषक बन गई है। उन्हें बस इससे मतलब है कि उनकी सरकार चल रही है। जैसे चल रहा है, वैसे चलने दीजिए। चारों तरफ बहार है, नीतीशे कुमार है पर लोगों को इतना विश्वास दिला दिया गया है कि अस्वस्थ मानसिक होने के बाद भी वह सबसे बेहतर हैं। जबकि विधानसभा और विधान परिषद में उन्होने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था, उसी समय उन्हें पद से हटा देना चाहिए था।

उनके इर्द-गिर्द सत्ता के दलालों का कब्जा है। जो बिहार को लूट रहे हैं। यही कारण है यहां क्राइम अपनी दिशा में चरण पर है, भ्रष्टाचार में अपनी दिशा में चरम पर है। कानून व्यवस्था अपनी दिशा में चरण पर है। शैक्षणिक वातावरण में अराजकता का माहौल है। लोगों का जीन दुभर हो चुका है। यह सारी चीजें अपनी दिशा में चल रही है। जनता खुद में मस्त है।

भाजपा समर्थन ले वापस

अरुण कुमार ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि बिहार में नीतीश  कुमार कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें सरकार से अलग हो जाना चाहिए और जनता के बीच चाहिए। यह बहुत ही भयावह स्थिति है।

REPORT - RANJAN SINGH



Suggested News