बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेक्सुअल हैरसमेंट मामला: महात्मा गांधी केंद्रीय विवि की महिला गेस्ट टीचर ने दिल्ली पहुंच कर जारी किया वीडियो, खुद को बिहार में बताया असुरक्षित

सेक्सुअल हैरसमेंट मामला: महात्मा गांधी केंद्रीय विवि की महिला गेस्ट टीचर ने दिल्ली पहुंच कर जारी किया वीडियो, खुद को बिहार में बताया असुरक्षित

MOTIHARI: सेक्सुअल हैरसमेंट मामले में महात्मा गांधी केंद्रीय विवि की महिला गेस्ट टीचर ने दिल्ली पहुंच कर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने खुद को बिहार में असुरक्षित बताते हुए विवि के कर्मियों पर लगाये गए अश्लील हरकत के आरोपों को दुहराया है। इसे लेकर अपनी जान को खतरा भी बताया है।

जाने क्या है पूरा मामला

विश्वविद्यालय की महिला गेस्ट टीचर ने अपने ही विश्वविद्यालय के तीन कर्मियों पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए मोतिहारी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में विद्यालय के मीडिया विभाग के प्रमुख अरुण भगत, अनुभाग अधिकारी दिनेश हुड्डा एवं सहायक प्रोफेसर साकेत रमन को आरोपित किया गया है।

 महिला गेस्ट टीचर का आरोप है कि पहली बार 18 सितंबर को जिला स्कूल में और दूसरी बार में 25 सितंबर को प्रशासनिक कार्यालय रघुनाथपुर में सेक्सुअल रिलेशन के लिए उस पर दबाव बनाया गया। मारपीट व गली गलौज की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गयी।

मोतिहारी से रुपेश पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News