बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में छत से गिरकर अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में छत से गिरकर अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में छत पर काम करने के दौरान नीचे गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के मंजुराही गांव के राम विनेश राम के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामविनेश दोपहर में छत पर बढ़नी बीनने के काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेज वर्षा होने लगी। 


हड़बड़ी में छत से नीचे उतरने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आनन फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है।

गया में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बीएमपी 3 के डीएसपी बीके रावत के ठिकानों पर छापा मारा है। निगरानी विभाग के डी एस पी राजीव चन्द्र और विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में  बोधगया कार्यालय मे छापेमारी कर रही है। आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने केस दर्ज किया था।

इसके बाद निगरानी ब्यूरो को कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद धावा दल ने डीएसपी के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 3, पटना के दिनकर गोलंबर और राजा बाजार स्थित ठिकानों पर भी रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि डीएसपी विनोद कुमार रावत ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से संपत्ति दर्ज की है। विनोद कुमार रावत का विवादों से पुराना नाता रहा है। लगभग दो घंटे के जांच के बाद निगरानी विभाग कि टीम ने बताया कि सर्च के दौरान डी एस पी के बोधगया कार्यालय से किसी भी तरह कि संदिग्ध वस्तु या कागजात नहीं पाए गए।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News