बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो जजों पर बीच रास्ते हमला : पहले जजों की कार में बाइक ठोंकी, विरोध जताया तो गला दबाकर मारने की कोशिश

दो जजों पर बीच रास्ते हमला : पहले जजों की कार में बाइक ठोंकी, विरोध जताया तो गला दबाकर मारने की कोशिश

SASARAM : सूबे में अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब न्यायाधीशों पर भी हमले करने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। मामला सासाराम से जुड़ा है। जहां पर सिविल कोर्ट के दो जजों पर बीच रास्ते जानलेवा हमला किया गया। हालांकि लोगों के पहुंचने के कारण वह कामयाब नहीं हुए। वहीं इस घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव की है। जानकारी के अनुसार, सासाराम सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद और देवेश कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना मंगलवार रात की है, जब वह देवेश कुमार के साथ अपने निजी वाहन में यात्रा कर रहे थे, जो उसी अदालत में एसीजेएम भी हैं। उस समय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। बेदा में बने नहर के पास वह कार रोककर कुछ सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान दो युवकों ने अपनी बाइक कार में ठोंक दी। जब जजों ने इसका विरोध किया तो दोनों युवक आपे से बाहर हो गए।

जजों पर ही किया हमला

बाइक पर आए दोनों युवक ने दोनों जजों से बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने जजों का गला दबाने की कोशिश की। लेकिन वहां लोगों के पहुंचने के कारण वह कामयाब नहीं हो सके। बाद में पुलिस को किसी ने सूचित कर दिया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

मुफस्सिल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रिजवान के अनुसार दीवानी अदालत में तैनात अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामचंद्र प्रसाद ने मामला दर्ज कराया।

आरोप है कि आरोपियों ने उनका बटुआ भी चुरा लिया, जिसमें 7 हजार रुपये नकद थे। इसके बाद प्रसाद ने एक लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो कथित हमलावरों राजाराम सिंह और शांतनु को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

Suggested News