बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के अंदर लगा रखा था मिनिगन फैक्ट्री, पुलिस ने खोज निकाला

घर के अंदर लगा रखा था मिनिगन फैक्ट्री, पुलिस ने खोज निकाला

Nalanda : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मिनीगन  फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस  मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही मौके से पुलिस ने कई हथियार बरामद किये है। 

सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि शेखोपुर गांव में योगेंद्र महतो और उसका पुत्र निवास कुमार उर्फ जैकी अपने घर में   हथियार का निर्माण कर रहा है। 

उक्त सूचना पर डीआईयू और दीपनगर थाना पुलिस गांव पहुंचकर उसके घर में छापेमारी की। जब उसके घर की तलाशी ली गयी तो वहां से अवैध हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया।

हालांकि पुलिस को देखते ही योगेंद्र महतो मौके से फरार हो गया जबकि उसके पुत्र को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस फरार योगेन्द्र महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

नालंदा से   राज की रिपोर्ट


Suggested News