CM नीतीश के करीबी मंत्री को जान से मारने की धमकी ! नक्सलियों ने सारेआम दी चेतावनी, प्रशासन का छूट रहा पसीना

CM नीतीश के करीबी मंत्री को जान से मारने की धमकी ! नक्सलियों

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। गया में नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर बिहार सरकार के मंत्री को दलित विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दिया है। वहीं इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस पोस्टर में बकायदा मंत्री का नाम भी लिखा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में नक्सलियों ने ये पोस्टर चिपकाया है। बता दें कि ये पोस्टर बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी के खिलाफ लगाया गया है। पोस्टर में मंत्री को दलित विरोध बताया गया है और कहा गया है कि दलित होकर भी अशोक चौधरी दलित विरोधी हैं। 

नक्सलियों ने अशोक चौधरी को दलित, महादलित, आदिवासी और किसान विरोधी बताया गया है। साथ ही मंत्री के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया है। पोस्टर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की तरफ से लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि, वर्तमान सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक प्रगतिशील व अन्तिकारी लड़के एकजुट हो गांव इलाके के कान्तिकारी किसान कमिटी और क्रांतिकारी जनकमिटी की गठन हो। 

पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि अशोक चौधरी माओवादियों के खिलाफ अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं। पोस्टर में युवाओं से पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई है। पर्चे में सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

इसके साथ ही माओवादियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटियों का गठन, सशस्त्र क्रांति की बात लिखी गई है। साथ ही साथ सरकार और आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी एलान कर दिया है। गरीब जनता को फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया गया है। वहीं इस पोस्टर के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

रिपोर्ट मनोज कुमार