बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशेश्वरस्थान में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मंत्री मुकेश सहनी ने संभाला मोर्चा, कहा पीठ पर खंजर भोंकने वाले से सावधान रहें

कुशेश्वरस्थान में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मंत्री मुकेश सहनी ने संभाला मोर्चा, कहा पीठ पर खंजर भोंकने वाले से सावधान रहें

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी अपने गृह जिला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे और एनडीए प्रत्याशी अमन हजारी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने केवाटगावां में चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के लिए जितना कार्य किया गया है, उतना आज तक बिहार में किसी के भी शासन काल में नही हुआ है। उन्होंने  समाज के हर वर्ग के लिए काम किया हैं चाहे वो निषाद हो  अतिपिछड़ा वर्ग हो, गरीब हो दलित हो या महिला या अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जो आज हर कोई उनके साथ है। "न्याय के साथ विकास " जैसी विचारधारा पर चलते हुए उन्होंने बिहार को देश की मानचित्र पर एक नई पहचान दी है।

मुकेश सहनी ने कहा की विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा ही नहीं हैं, क्योंकि उनके शासन में बिहार में " जंगल राज  कायम था, भय और डर का माहौल था। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी से बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही थी। आज का बिहार एक नया बिहार है। उन्होंने यह भी कहा कि पीठ पर खंजर भोंकने वाले से सावधान रहें। 

इस मौके पर मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी भी उपस्थित रहे और अमन हजारी को जीत का आशिर्वाद दिया। इसी क्रम में मुकेश सहनी ने इन 10 महीनों में नीतीश कुमार द्वारा निषाद समाज के लिए किए गए कार्यों  की भी चर्चा की, जिसमे मत्स्य की बिक्री एवं समुचित रख रखाव हेतु वृहत पैमाने पर मछली बाजार तैयार करने की योजना, मछुआरों एवं मत्स्यपालकों के लिए संचालित नाव योजना, मत्स्यपालको के लिए संचालित नाव - जाल योजना शामिल है। मत्स्यपालको के लिए संचालित फिश फीड योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News