बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री संतोष सिंह ने बक्सर के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बताया 'कलयुग का ताड़का', कहा मिथिलेश तिवारी को वध करने भेजे हैं पीएम मोदी

मंत्री संतोष सिंह ने बक्सर के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बताया 'कलयुग का ताड़का', कहा मिथिलेश तिवारी को वध करने भेजे हैं पीएम मोदी

KAIMUR : बिहार के 40 लोकसभा सीटों में बक्सर लोकसभा सीट भी काफी चर्चा में है। यहां से पूर्व कृषि मंत्री सह राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।

मंत्री ने राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कलयुग का ताड़का बता दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी को कह कर भेजा है की तुम जाओ। छोटे-मोटे ताड़का उत्पन्न हो गये है। उसका वध करना है। 

उन्होंने कहा की पूरे बिहार से जो सामाजिक बैर और जात-पात की राजनीति करते हैं। जात में फूट डालने की राजनीति करते हैं। जो देश तोड़ने वाले लोग हैं। इस बार सुधाकर सिंह अपना जमानत बचा ले तो अच्छा होगा। कहा की आने वाला जो राजनीति है उसमें उनके पूरे परिवार के राजनीति का पॉलिटिकल डेथ हो जाएगा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News