बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा जिन्होंने लगाया आपातकाल, उनका आज भी नहीं बदला चरित्र

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा जिन्होंने लगाया आपातकाल, उनका आज भी नहीं बदला चरित्र

PATNA : बिहार सरकार के प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जिन लोगों ने 49 साल पहले लोकतंत्र का गला दबाकर देश पर आपातकाल थोपा था। वही लोग आज लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर मर्यादाएं तोड़ना चाहते हैं।

डॉक्टर सुमन ने कहा कि लोकसभा में अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होने की परम्परा रही है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव की नौबत लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राजी करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 घंटे में तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष से बात कर चुके हैं, लेकिन विपक्ष का रवैया लोकतंत्र विरोधी और सौदेबाजी करने वाला है। 

मंत्री डॉक्टर संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए सर्वसम्मति बनाकर लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करेगा और लोकसभा का अध्यक्ष सत्तापक्ष से ही होगा। उन्होंने कहा की एनडीए किसी भी हालत में एक गैर जिम्मेदार विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद नहीं देगा। 

Editor's Picks