बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस कस्टडी से नाबालिग रेप पीड़िता लापता, मचा हड़कंप

पुलिस कस्टडी से नाबालिग रेप पीड़िता लापता, मचा हड़कंप

Desk : पुलिस की कस्टडी से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता पिछले दिनों जायस थाना क्षेत्र में अपनी बहन के यहां रहने आई थी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता की बहन ने पुलिस में अपनी बहन को अगवा किए जाने की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद काफी खोजबीन करते हुए 17 अगस्त को शाजिया को बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और 164 का बयान दर्ज करना था। लेकिन इससे पहले वो 21 अगस्त की देर शाम से पुलिस की कस्टडी से अचानक कहीं गायब हो गई। इधर पीड़िता के गुमशुदगी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

अमेठी पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस का कोई भी अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।  

Suggested News