बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वार्ड सदस्य के घर में बदमाशों ने किया हमला, चाकू घोंपकर की पार्षद की हत्या, परिवार के लोगों को किया घायल

वार्ड सदस्य के घर में बदमाशों ने किया हमला, चाकू घोंपकर की पार्षद की हत्या, परिवार के लोगों को किया घायल

SAMASTIPUR :बिहार में लगातार जनप्रतिनिधियों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें अब समस्तीपुर जिले में एक वार्ड सदस्य की चाकू घोंपकर हत्या कर दी  है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

घर में घुसकर की हत्या

हत्या की यह घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां हथियार से लैस आरोपियों ने वार्ड 12 के पार्षद  60 साल के उपेन्द्र राम के घर पर धावा बोल दिया और उपेंद्र राम की निर्ममता से हत्या कर दी। हमले में परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।  मृतक की हत्या का आरोप उसके बड़े भाई, भतीजा और अन्य पर लगा है।

जानकारी के अनुसार, वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक उपेन्द्र राम के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद राम, राजेश राम (28 साल), प्रमोद राम के पुत्र नवीन राम (25 साल), लखन राम के पुत्र श्याम राम (22 साल), राजेश राम की पत्नी गुड्डी देवी, मुसहरी वार्ड सात के विश्वेश्वर राम के पुत्र छोटू राम ( 30 साल) हमले में घायल हो गए। इधर, छोटु की गंभीर हालत देख उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।

संपत्ति को लेकर बड़े भाई से चल रहा था विवाद

उपेन्द्र राम पिछले साल पंचायत चुनाव में वार्ड 12 के वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए थे। उनके चार बेटे हैं। रोते बिलखते विधवा फुलो देवी ने बताया कि पिछले चार साल से पति के बड़े भाई बालेश्वर राम के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य का भाई से दो कट्ठा जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। बालेश्वर राम के परिवार के लोग अक्सर शाम में खा पीकर दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते थे।

बीच-बचाव करनेवालों को भी पीटा

परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे बालेश्वर राम समेत उनके परिवार के आठ दस लोगों ने हथियार से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। घर के सभी सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पुनर के साला छोटू राम को लोहे के रॉड से पीटा।

पांच हिरासत में

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पति उपेन्द्र राम को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया और घर में ताला लगाकर बंघक बना दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। घर का ताला खुलवाया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Suggested News