बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बैंक कर्मी से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटे 12.50 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING NEWS : बैंक कर्मी से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटे 12.50 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

SHEKHPURA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर एक बैंक कर्मी से साढ़े बारह लाख की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की बैंक कर्मी राशि लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस सम्बन्ध में पीड़ित को-ओपरेटिव बैंक कर्मी हरेराम सिँह ने बताया है की वे अशोक होल्डिंग से 12 लाख 50 हजार निकाल कर पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहे थे। 

इसी बीच अचानक न्यायालय के मुख्य द्वार पर बाईक सबार अपराधियों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी और दूसरे बाईक सबार ने उनके हाथ से बैग छीन लिया। इसके बाद पिस्टल दिखाते हुए भाग निकले। इस बीच पीड़ित बैंक कर्मी ने यह भी कहा की दोनों बाईक पर चार लोग सबार थे। 

हालांकी इस पूरी घटना को लेकर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया की आस पास के दूकान का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। दोनों बाईक सबार अपराधी दिख भी गए है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा। 

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Suggested News