बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

AURANGABAD : औरंगाबाद के एक गाँव में एक नाबालिग से गैंग रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को अंजाम तब दिया गया। जब किशोरी गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वह अपने घर लौट रही थी। 

परिजनों ने बताया कि जब वह घर लौटी तो वह बेहोश थी और जब उसे होश आया। तब उसने मामले की पूरी जानकारी परिवारवालो को दी और कहा कि दो लड़कों ने उसके साथ गलत किया है। जिनमे से एक को वह पहचानती है। 

आनन फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जब इस बारे में पुलिस से बात की गयी। तब उन्होंने परिजनों के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात कही। 

उन्होंने कहा की घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तार के लिये जगह जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस की ओर से कहा गया की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News