बिजली कटने पर घर के बाहर टहलने निकली किशोरी को बदमाशों ने मारी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुए बदमाश

बिजली कटने पर घर के बाहर टहलने निकली किशोरी को बदमाशों ने मारी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुए बदमाश

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने शाम ढलते ही एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गोली मारने वाले बदमाशों और वारदात के कारणों की तलाश में जुटी है।

घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सरौजा गांव की है। घायल लड़की की पहचान सरौजा गांव के रहने वाले उमेश पासवान की 18 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी के रूप में की गई है। घायल वंदना कुमारी ने बताया कि घर में देर शाम बैठे हुए थे। अचानक बिजली कट गई। लाइट कटने के बाद बंधन कुमारी घर से बाहर टहलने के लिए निकले थी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी जिसके बाद घायल लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बंधन कुमारी बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। 

वहीं, गोली की आवाज सुनकर लोग उसके पास दौड़ कर पहुंचे तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बंधन कुमारी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। 

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वीपार थाना पुलिस को दी।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। लड़की को गोली किसने मारी और गोली मारने का कारण क्या था इस बात का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से परिजन भी काफी दहशत में हैं। परिजन भी इस बात से हैरान हैं कि उनकी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा है कि उसे गोली मारी गयी।  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं होता है। कि अपराधी वंदना कुमारी को किस लिए गोली मारी है।


Find Us on Facebook

Trending News