शिवहर में पूर्व मुखिया की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

SHEOHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है। तब तक अपराधी दुसरे गंभीर घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। 

ताज़ा मामला जिले के हरनिया चौर में सामने आया है। जहाँ पूर्व तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश राय को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या कर दी है। 

Nsmch
NIHER

घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि कुछ देर पूर्व शिवहर से अपनी बाइक से माधोपुर छाता लौट रहे पूर्व मुखिया को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता हैं कि दो अपराधी बाइक पर सवार थे। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। 

घटना के सम्बन्ध में एसपी अनन्त कुमार ने बताया कि अपराधियों की बाइक पुलिस ने जब्त कर लिया है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। पुलिस जहाँ मामले की जांच में जुटी है। वहीँ मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट