बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में पेट्रोल पम्प पर लूट के दौरान बदमाशों ने नोजल मैन को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मोतिहारी में पेट्रोल पम्प पर लूट के दौरान बदमाशों ने नोजल मैन को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

MOTIHARI : मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यातायात थाना से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पम्प पर लूट के दौरान नोजल मैन को गोली मार दी। गंभीर हालत में नोजल मैन को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना पर कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पंप मालिक के अनुसार लूट की राशि का खुलासा नहीं हुआ है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया स्थित हमारा पेट्रौल पम्प का है।

मोतिहारी शहर से सटे हरदिया में हमारा पेट्रौल पम्प पर अपराधियों ने लूट के दौरान नोजल मैन को गोली मार दिया। नोजल मैन रामदास गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों के अनुसार अपराधी घटना के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग गए।

पम्प मालिक के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पम्प मालिक ने बताया कि कितनी राशि की लूट हुई है अभी क्लियर नहीं है। बिक्री   मिलाने पर पता लगेगा। वही घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस सहित आसपास की थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुट गई है। वही पुलिस अपराधियो के पहचान के लिए पम्प सहित आसपास की सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News