बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिशाल : पहले पूरे परिवार ने किया मतदान, फिर मृतक का किया अंतिम संस्कार

मिशाल : पहले पूरे परिवार ने किया मतदान, फिर मृतक का किया अंतिम संस्कार

NEWS4NATION DESK : झारखंड विधानसभाचुनाव का तीसरा चरण गुरुवरा को समाप्त हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सिल्ली विधानसभा से एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर आप यह कहे बिना नहीं रह सकेंगे कि ऐसी ही लोगों की वजह से लोकतंत्र जिंदा है और इसे महापर्व कहा जाता है। 

बताया जाता है कि सिल्ली कालिंदी टोला निवासी त्रिलोचन कालिंदी (40वर्ष) कई दिनों से बीमार थे। गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीरा देवी और परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार के पूर्व मतदान करने का फैसला लिया। 

पूरे परिवार ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिल्ली लुपुंग के मतदान केंद्र संख्या 90 पर जाकर पहले मतदान किया, फिर शवयात्रा निकाली। 

मृतक परिवार ने सभी रिश्तेदारों से पहले मतदान करने फिर अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की थी। भारी मन से परिजनों ने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया।

इसको लेकर लोग इस मुहल्ले और समुदाय की काफी तारीफ कर रहे हैं। 



Suggested News