बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नरकटियागंज नगर परिषद में सरकारी राशि की दुरूपयोग का दिखा नजारा, बिना उपयोग के कूड़ा बने डस्टबिन

नरकटियागंज नगर परिषद में सरकारी राशि की दुरूपयोग का दिखा नजारा, बिना उपयोग के कूड़ा बने डस्टबिन

BETTIAH : जिले के नरकटियागंज में विकास के नाम पर सरकारी राशि की लूट की खुली छूट का खेल चरम सीमा पर है। सरकारी राशि का दुरुपयोग का नजारा यह कूड़े की तरह गंदगी में पड़े हुए कूड़ादान बयां कर रहा है जो वर्ष 2020 में लगभग 50 से 60 की संख्या में लगभग 50 हजार रुपए लागत से एक गलबनाइज डस्टबीन यानी कि लोहे का हरे रंग के बड़े डस्टबीन की खरीद रेवड़ियों की तर्ज पर की गई थी। 

अब यह डस्टबिन महज दो साल बाद कूड़ा उठाने के काम नहीं आता। ये डस्टबिन अब खुद कचरा बनकर कचरे में पड़ा हुआ है। शहर को कचरामुक्त करने व प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को सफल करने के लिए करोड़ों रुपए के डस्टबिन खरीदे गए थे। लेकिन महज 2 साल के भीतर ही खुद कचरे में तब्दील होकर नरकटियागंज कृषि बाजार समिति प्रांगण में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। 

नरकटियागंज नगर परिषद के स्थानीय लोगों मे अफरोज आलम ,सागर श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य नरकटियागंज की जनता माने तो उनके टैक्स की यह बर्बादी है। जिस काम के लिये खरीदा गया। उसे धरातल पर ना उतारकर शोभा की वस्तु बना दिया गया है। जिसके लिए नगर परिषद नरकटियागंज के अधिकारी व स्वच्छता कर्मी जिम्मेवार है। 

वही नरकटियागंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आमिर सोहैल ने इस पर गोल मटोल बात करते हुये बताया की सभी सफाई कर्मी को निर्देश दिया गया है। जहाँ जहाँ डस्टबिन लगाने की जरुरत है। वहां लगाया जायेगा। वहीँ कुछ डस्टबिन जो रिपेयरिंग लायक है उसे भी रिपेयरिंग कर लगाया जायगा।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News