बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में भीषण गर्मी को लेकर मित्र मंडली की पहल, एनएच 83 पर की नि:शुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था

गया में भीषण गर्मी को लेकर मित्र मंडली की पहल, एनएच 83 पर की नि:शुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था

GAYA : गया में दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के नेउरी बाजार में समाजिक संगठन मित्र मंडली के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। मित्र मंडली के समाज हित में किया गए इस पहल की हर तरफ सराहना की जा रही है। बेलागंज प्रखंड के नेउरी बजार में पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर मित्र मंडली समाजिक संस्था के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ का व्यवस्था किया गया है। 

मित्र मंडली समाजिक संगठन के अध्यक्ष सह स्थानीय युवा समाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सागर ने बताया की मित्र मंडली द्वारा विगत बारह वर्षों से नि:शुल्क शीतल पेयजल का व्यवस्था किया जाता है। जो अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू होकर सितंबर तब लगातार जारी रहता है। अर्जुन सागर ने बताया कि सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। जनप्रतिनिधियों और समाजिक कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। जबतक आमजन में समाज हित की भावना नहीं जागेगी। समाज का कल्याण होना मुश्किल है। 

उन्होंने ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी आमजनों तक तब हीं पहुंचेगा जब लोगों में समाज कल्याण की भावना जागृत हो। यहां बता दें कि एनएच 83 पर जहानाबाद से गया सीमा में घुसने के बाद से गया शहर तक मुख्य सड़क मार्ग पर निशुल्क पेयजल की कही भी एक भी व्यवस्था नहीं है। जिसे मद्देनजर रखते हुए मित्र मंडली के द्वारा नेउरी बाजार में मित्र मंडली कार्यालय के समीप शुद्ध और शीतल पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की गई है। जिससे एक तरफ एनएच से गुजरने वाले यात्रियों की प्यास बुझती है। वहीं आसपास के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के किसान, मजदूर और प्रखंड मुख्यालय और नेउरी बाजार करने आए ग्रामीणों को निशुल्क पेयजल आपूर्ति होती। 

बेलागंज से गया के बीच में रहा यह एकमात्र निशुल्क पेयजल का प्याऊ प्रतिदिन सुबह के 5 बजे से रात के 11 बजे तक सेवारत होता है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। मित्र मंडली के सदस्य रविश कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था को सुचारू वे संचालन में स्थानीय मुखिया रेणु देवी का सराहनीय सहयोग प्राप्त होता है।  मित्र मंडली समाजिक संगठन और स्थानीय मुखिया के द्वारा किए गए इस पहल का चहुओर सराहना की जा रही है।

बेलागंज से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News