बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया के बाद कटिहार में मिला मियाजाकी आमः जापानी आम ने पार्षद को बनाया खास, सुरक्षा के लिए लगा रखे हैं सीसीटीवी, बच्चे की तरह करती हैं देखभाल

पूर्णिया के बाद कटिहार में मिला मियाजाकी आमः जापानी आम ने पार्षद को बनाया खास, सुरक्षा के लिए लगा रखे हैं सीसीटीवी, बच्चे की तरह करती हैं देखभाल

KATIHAR: गर्मी के मौसम को खास तौर पर आम के लिए याद किया जाता है। इसी साल आम के सीजन में चर्चा में आया जापान का मियाजाकी आम यानी कि लाल आम। मियाजाकी आम देखने में जितना अलग और खूबसूरत है, उससे ज्यादा गौर करने वाली है इसकी कीमत। दरअसल यह फल दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है। इस एक आम की कीमत 21 हजार और 2.70 लाख रुपए किलो तक यह आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक चुका है। भारत में यह आम पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर से सुर्खियों में आया। जिसके बाद इसके बिहार के पूर्णिया में पूर्व विधायक कामरेड अजीत सरकार के घर में मिलने का दावा किया गया। अब कटिहार में एक पार्षद ने अपने घर में मियाजाकी आम के पेड़ के होने का दावा किया है।

सीमांचल में पूर्णिया के बाद कटिहार से भी जापानी आम की खास कहानी सामने आई है। कटिहार के वार्ड नंबर 7 बरमसिया में पार्षद पुष्पा देवी के घर में यह आम के पेड़ करीब 13 साल से लगा हुआ है। उनके मुताबिक उनके ससुर ने अपने घर के आंगन में जापानी आम का पेड़ लगाया था। उस वक्त किसी को यह मालूम नहीं था कि यह आम कितना खास है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कितनी अहमियत रखता है। अब जानकारी मिलने के बाद से परिवार में खुशी है कि उनके आंगन में लाल आम है। इसके लिए पुष्पा देवी खास तौर पर अपने ससुर जी की शुक्रगुजार हैं। आम पूरी तरह अपने लाल रंग के कारण लोगों के लिए खास आकर्षण रखता है। पुष्पा देवी कहती हैं कि उन लोगों को इस आम के बारे में कुछ खास पता तो नहीं है, लेकिन वे लोग भी सुने हैं कि यह पूरे विश्व के सबसे महंगे आम में से हैं। वैसे तो यह पेड़ घर के आंगन में ही लगा है, मगर इसकी खासियत को देखते हुए सीसीटीवी लगे हुए हैं, जो 24 घंटे पेड़ की निगरानी करते हैं।

इस बारे में पुष्पा देवी बताती हैं कि पहले उन्हें आम की इस किस्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आस-पड़ोस वालों के मांगने पर उन्हें ङी 2-4 आम बांट दिए जाते हैं। हालांकि इसकी खासियत का पता लगते ही उनकी चिंताएं भी बढ़ गई हैं क्योंकि मियाजाकी आम की कीमत 21 हजार रुपए प्रति पीस तक आंकी जा चुकी है। ऐसे में घर के आंगन में इतनी मूल्यवान वस्तु के होने से खुशी के साथ चिंता भी है।

Suggested News