नवादा में विधायक खेमा को लगा बड़ा झटका, कुशवाहा के नेता श्रवण कुशवाहा के चहेता को तेजस्वी यादव ने बना दिया जिला अध्यक्ष, जश्न का माहौल

नवादा में विधायक खेमा को लगा बड़ा झटका, कुशवाहा के नेता श्रवण कुशवाहा के चहेता को तेजस्वी यादव ने बना दिया जिला अध्यक्ष, जश्न का माहौल

NAWADA : नवादा के आरजेडी के कार्यालय में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। एक नया जिम्मेदारी मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव को मिली है। जहाँ वे राष्ट्रीय जनता दल नवादा का जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। 

तत्कालीन जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को हटा दिया गया है।  ऐसे में पद पर उदय यादव का मनोनयन किया गया है। उदय यादव का मनोनयन फिलहाल नवादा विधायक विभा देवी के समर्थकों के लिए अच्छी खबर नहीं कही जा सकती। उदय यादव जिले के अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज-मलिकपुर पंचायत के मुखिया हैं। अकबरपुर प्रखंड व जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। इनके मनोनयन के बाद पार्टी की जिला इकाई का स्वरूप बदला-बदला सा दिखना तय हो गया है। 

बड़ा सवाल होगा कि क्या आने वाले दिनों में राजबल्लभ परिवार की लालू परिवार से दूरियां और बढ़ेगी? वही शेखपुरा के प्रभारी व वरिष्ठ नेता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने हम लोगों को एक बड़ा दायित्व उदय यादव को दिया है और उदय यादव ही नवादा में आरजेडी का झंडा को बुलंद करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अब आने वाला समय में राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह एक अलग रूप में नवादा में नजर आएगी। उदय यादव को जिला अध्यक्ष बनाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा खूब बधाई व शुभकामना भी दिया जा रहा। वहीं गौतम कपूर ने भी उदय यादव को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाले समय में नवादा में राष्ट्रीय जनता दल काफी मजबूत होगी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News