कोडरमा रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा : बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। कोडरमा से बरकाकाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की सबसे आखिरी बोगी मे आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है.......

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा : बरकाकाना पैसेंजर ट्र
बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन मे लगी आग- फोटो : रिपोर्टर

Koderma : झारखंड के कोडरमा से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब कोडरमा से बरकाकाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 53373) की सबसे आखिरी बोगी से अचानक तेज धुआं उठने लगा और आग भड़क उठी। यह ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे खुलने वाली थी।


यात्रियों में मची भगदड़सूझबूझ से टला बड़ा हादसा और सभी सुरक्षित

बोगी में आग लगने और धुआं उठने की खबर फैलते ही पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया। घबराए यात्री अपना सामान छोड़कर बोगी से प्लेटफॉर्म पर कूदने लगे। गनीमत यह रही कि उस बोगी में सवार करीब 25-30 सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और समय रहते उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया गया।


आरपीएफजीआरपी और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से आग पर नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ प्रभारी, जवान और जीआरपी के अधिकारी तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने भी पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।


शौचालय से फैली आगकिसी नशेड़ी की करतूत होने की आशंका पर जांच जारी

आरपीएफ आग लगने के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। चूंकि आग बोगी के शौचालय से शुरू हुई थी, इसलिए रेल प्रशासन को अंदेशा है कि किसी नशेड़ी द्वारा शौचालय में धूम्रपान करने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। फिलहाल पुलिस और रेल प्रशासन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रहा है।