बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'2024 में हो जाएगा मोदी युग का अंत', तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

'2024 में हो जाएगा मोदी युग का अंत', तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पूरे देश में चुनावी प्रचार तेज है। वहीं बिहार में भी एनडीए और इंडिया गठबंधन के लोगों के द्वारा चुनावी प्रचार किया जा रहा है। वहीं इस दौरान पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जोरदार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने राजद और तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही चिराग पासवान ने भी ओवीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

भारत को लूटने का काम कर रहा विपक्ष

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान कि 2024 में मोदी युग का अंत हो जायेगा पर हमला बोलते हुए कहा कि, लोकतंत्र है सबको बोलने का हक है। इनके पिताजी कह रहे है लोकतंत्र खतरे में है। दस साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है और विकास के कार्य में लगे है। ये लोग भारत को लूटने में लगे है। लालू प्रसाद का परिवार सिर्फ अपने लिए जीता है।

बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं तेजस्वी

वहीं तेजस्वी यादव के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बड़बोले पिता के बड़बोले बेटे हैं और यह सिर्फ अपनी बोली से हवा बनाना जानते हैं। दो बार यह उपमुख्यमंत्री रहे लेकिन इन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। उनके पास कोई भी विजन नहीं है और सिर्फ परिवारवाद की बातें करते हैं। वहीं लालू यादव के द्वारा पासी समाज पर ध्यान देने की बात को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालु यादव ने मुख्यमंत्री रहते कुछ नहीं किया और अब जब चला चली की बेला आयी है तो अपने पुत्र मोह में इस तरह का बातें कर रहे हैं जनता इनको जान चुकी है।

संविधान के खिलाफ काम करती है कांग्रेस

साथ ही कर्नाटक में ओबसी के आरक्षण को मुस्लिमों को देने के मामले पर लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण को छीन कर धर्म के आधार पर देने का काम कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से गलत है। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने का प्रावधान है, लेकिन कांग्रेस ये कर रही है और मनमोहन सिंह ने भी ये बाते कही थी। ये लोग संविधान खत्म करने की बात को लेकर डराते है और खुद संविधान के खिलाफ काम करते है।

Suggested News