बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्र के विकास पुरुष और बिहार के विकास पुरुष अब मिलकर प्रदेश का विकास करने को तैयार - आरके सिन्हा

राष्ट्र के विकास पुरुष और बिहार के विकास पुरुष अब मिलकर प्रदेश का विकास करने को तैयार - आरके सिन्हा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार जी की सार्थक मुलाकात और बातचीत एक बहुत ही शुभ संकेत है। यह कहना है भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सासंद आरके सिन्हा का। उन्होंने कहा दोनों बिहार के विकास को लेकर चिंतित नजर आते हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास पुरुष और बिहार के विकास पुरुष जब दोनों ही एक साथ मिलकर बैठते हैं, और एक ही दिशा में सोचते हैं तथा विकास की बात करते हैं कि कैसे हम बिहार में इन्फास्ट्रक्चर का विकास करें, कैसे हम रोजगार पैदा करें, कैसे हम बिहार को एक पूर्ण विकसित राज्य के रूप में स्थापित करें तब विकास तो होगा ही। यह बहुत बड़ी बात होती है। 

एक-एक मिलकर बनाएंगे ग्यारह की शक्ति

एक और एक मिलकर दो नहीं ग्यारह की शक्ति उत्पन्न होती है, और यह शक्ति अब उत्पन्न हो गयी, ऐसा लगता है। मुझे लगता है कि बिहार अब बहुत तेजी से विकास की पटरी पर आगे दौड़ेगा, और बाकी सारे विकासशील और विकसित राज्य जो  देश भर में हैं उन सबके बीच अगली पंक्ति में जाकर खड़ा होगा, जैसे 1950 के दशक में हुआ करता था। यही मेरी शुभकामना है।

Suggested News