खगड़िया में मुफस्सिल पुलिस और STF की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात हथियार तस्कर अरविंद यादव को किया गिरफ्तार

KHAGARIYA: बिहार में अपराधिक घटनाओं का दौर लगातार जारी है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे है। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दरअसल, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर हथियार तस्कर अरविंद यादव को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुफस्सिल पुलिस और STF की टीम ने संयुक्त रुप से की है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से एक बाइक, एक फोन और 150 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बता दें कि, गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर अरविंद यादव को पुलिस ने परमानंदपुर NH31 के पास से गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से एक बाइक ,एक फोन और 150 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Nsmch
NIHER

जानकारी अनुसार गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिले के सबदलपुर से भागलपुर के नारायणपुर नवटोलिया ले जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल पुलिस और STF की टीम ने गिरफ्तार किया है। तस्कर अरविंद यादव नारायणपुर नवटोलिया के रहने वाला है।