बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: मोकामा में मतदाताओं के बीच दिखा उत्साह, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: मोकामा में मतदाताओं के बीच दिखा उत्साह, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मोकामा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की मुकम्मल तैयारी की गई है। मोकामा के सभी 408 मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इधर, मतदान को लेकर मतदाताओं का उत्साह भी काफी चरम पर है। बिहार के विकास और मोकामा के सुनहरे भविष्य को लेकर लोगों में मतदान का खासा उत्साह दिख रहा है। हर तरफ लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोग मतदान करने को उत्सुक हैं। 

मोकामा के तमाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। कोविड-19 के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किया गया है। बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए 71 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। इसमें मोकामा पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। मोकामा सीट पर अनंत सिंह के खड़े होने से चुनाव रोचक हो गया है।



Suggested News