बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बन्दर ने मचाया आतंक, अब तक डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर किया जख्मी, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

बांका में बन्दर ने मचाया आतंक, अब तक डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर किया जख्मी, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

BANKA : बांका के अमरपुर क्षेत्र के हेमराजपुर एवं बल्लीकित्ता गांव में शुक्रवार को कटखने बंदर ने हमला कर एक मासूम सहित तीन लोग को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी बालक हेमराजपुर गांव निवासी राजा मिश्रा एवं राजमिस्त्री संतोष पंडित टूनटून तथा बल्लीकित्ता गांव के धर्मवीर रजक का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। 

गंभीर रूप से जख्मी संतोष पंडित टूनटून का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। गरीबपुर पंचायत के सरपंच हेमराजपुर गांव निवासी औंकार मिश्र ने बताया कि पिछले तीन-चार माह से गांव में बंदर ने आतंक मचा रखा है। अब तक लगभग डेढ़ दर्जन लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया है। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

बंदर के आतंक से तीन-चार लोगों का समूह बनाकर गांव में निकलते हैं। गांव में दिन में भी कर्फ्यू का माहौल बना हुआ है। गांव के बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बताया कि सुबह राजा मिश्रा गांव के स्कूल में पढ़ाई करने जा रहा था। इसी दौरान बंदर के झुंड ने हमलाकर कर दिया। जबकि राजमिस्त्री संतोष पंडित टूनटून गांव में ही रामविलास मिस्त्री के यहां भवन निर्माण कार्य कर रहा था। 

इसी दौरान बंदर ने हमलाकर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बल्लीकित्ता गांव के धर्मवीर रजक ने बताया कि वह बहियार से घर लौट रहा था। इसी दौरान बंदर ने हमला कर कर दिया। तीनों जख्मी का रेफरल अस्पताल में डॉ राय बहादुर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं संतोष पंडित टूनटून का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News