चार एसपी को चकमा दे चुके मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल का जमुई कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ने रखा था इतने लाख का इनाम

चार एसपी को चकमा दे चुके मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल का ज

JAMUI : जमुई से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जमुई का मोस्ट वांटेड दो लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल जमुई पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद आखिरकार जमुई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें पप्पू मंडल पर विभिन्न धाराओं के आधार पर कुल 9 केस जमुई थाने में दर्ज है।  

हाईकोर्ट ने खारिज कर दी जमानत की अर्जी

बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद पप्पू मंडल ने जमुई सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया की जमुई पुलिस की लगातार दबिश और ताबड़तोड छापेमारी के बाद यह इनामी अपराधी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हो गया। साथ ही उन्होंने बताया की पप्पू मंडल का बहुत पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। यह बहुत ही शातिर अपराधी था और हमेशा पुलिस को चकमा देकर भाग जाया करता था। 

मिली जानकारी के आधार पर यह कहना लाज़िमी है की पूर्व के चार एसपी के नाक में दम करने के बाद आज वर्तमान एसपी शौर्य सुमन को यह सफलता मिली है।जमुई पुलिस ने इसे 2021 में ही फरार घोषित कर चुकी थी। लेकिन जनवरी महीने में संगथू गांव में हुए गोलीबारी कांड में भी इसका नाम आया था और फायरिंग करते हुए इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल था। 

Nsmch
NIHER

जिसके बाद यह अपराधी जमुई एसपी शौर्य सुमन के हिट लिस्ट में आ गया था। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के अथक प्रयास और कानूनी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप पप्पू मंडल ने अंततः जमुई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें जमुई पुलिस इसे बहुत बड़ी सफलता मान रही है।