बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में माँ बेटे की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, अधिकारियों से की अंडर पास बनाने की मांग

गया में माँ बेटे की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, अधिकारियों से की अंडर पास बनाने की मांग

GAYA : जिले में एनएच 83 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई। घटना एनएच 83 पर गया जिला के बेलागंज बाईपास की है। जहां सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से बेलाडीह महादलित टोला निवासी नीति मांझी की 35 वर्षीय बेटी वैजंती देवी और उसका एक साल का का बेटा प्रमोद कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बेलाडीह निवासी नीति मांझी की बेटी वैजंती देवी कृषि कार्य के लिए सड़क के उस पार बधार में गई थी। 

उक्त महिला अपने साथ अपने एक वर्षीय पुत्र को गोद में लिए थी। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार एक काला रंग के अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने मां बेटे को अपने चपेट में ले लिया। जिससे महिला और बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को बेलागंज बाईपास और बेलागंज बाजार के टिकारी मोड़ के समीप जाम कर दिया। जाम के द्वारा सड़क की दोनो ओर छोटे बड़े वाहनों को लंबी कतार लग गया। 

सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थानाध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार, बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गजानन मेहता, स्थानीय मुखिया रंजीत दास, सरपंच देवश दास, जदयू नेता कमलेश त्रिपाठी, मोहित त्रिपाठी, कांग्रेस नेता धीरेंद्र नाथ, भाकपा माले नेता मुंद्रिका राम आदि अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर आक्रोशित लोग घटनास्थल के समीप अंडर पास ब्रिज या ओभर ब्रिज बनाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग करते रहे। लगभग तीन से चार घंटा तक सड़क जाम रहने के बाद काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया। 

ज्ञात हो कि एनएचएआई  के लापरवाही और मनमानी के कारण बेलागंज बाईपास पर अंडरपास ब्रिज या ओभर ब्रिज नही बनाया गया। उक्त स्थल पर अंडर पास नही बनने से प्रखंड के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित है। साथ हीं बाईपास का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नही हुआ है और आधा दर्जन से अधिक लोगों का सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों के मान मनोबल के बाद जाम हटाया गया। तब जाकर एनएच पर आवागमन सुचारू हुआ।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News