बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में मां और तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

समस्तीपुर में मां और तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

समस्तीपुर. जिले में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में मां और उसके तीन बच्चे शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार महिला बच्चों के साथ तालाब के पास गयी थी। इस दौरान एक बच्चे फिसलकर तालाब में डूबने लगे। उसके बचाने के चक्कर में मां और दो अन्य बच्चे भी डूब गये। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारन गांव की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर महिला मायके श्रीनाथ पारन गांव आयी थी। शनिवार को अपने तीन बच्चे के साथ तालाब किनारे गयी हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने सभी के शवों को बाहर निकाला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पतला भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


Suggested News